बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: फिक्स हो गया राजद सुप्रीमो का चुनावी दौरा, 27 अक्टूबर को दोनों सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

BREAKING NEWS: फिक्स हो गया राजद सुप्रीमो का चुनावी दौरा, 27 अक्टूबर को दोनों सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार

PATNA: करीब साढ़े तीन साल बाद पटना की धरती पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कदम रखा है। उनकी घर वापसी के साथ ही बिहार का सियासी समीकरण तेजी से बदल रहा है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि राजद सुप्रीमो बिहार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने के लिए भी तैयार हो गए हैं। साथी ही इसकी तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू यादव 27 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना होंगे। एक ही दिन में वह दोनों सीटों के लिए प्रचार करेंगे और दो चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। अब जब राजद सुप्रीमो खुद जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, तो जाहिर है कि इसके लिए राजद बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। साथ ही दोनों जनसभाओं में जनता की भारी भीड़ जुटने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार की जनता के बीच लालू यादव का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। जनता के बीच आज भी उनकी वही पैठ है, जो सालों पहले हुआ करती थी। उनके एक संबोधन और इशारे पर राजद कार्यकर्ता दौड़े चले आते हैं। उनकी घर वापसी के साथ ही बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजद का पलड़ा एकाएक भारी होता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि राजद सुप्रीमो की चुनावी जनसभा का पार्टी पर औऱ अन्य दलों पर क्या असर पड़ता है।


Suggested News