बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : दिनदहाड़े गांव में चली गोली, जमशेदपुर से आई महिला की हत्या

BREAKING NEWS : दिनदहाड़े गांव में चली गोली, जमशेदपुर से आई महिला की हत्या

ARA : भोजपुर जिले में गोलीबारी और हत्या की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कभी हर्ष फायरिंग में लोगों को गोली मार दी जाती है। कभी बीच सड़क हत्या कर दी जाती है। एक बार फिर जिले में हत्या की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के मुफस्सिल थान क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बखरिया गांव में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि बदमाशों की गोली की शिकार हुई महिला मूल रूप से जमशेदपुर की रहनेवाली है।जो कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। महिला की हत्या के बाद परिवार में चीख पुकार मच गया है।

वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है मामले में जांच की जा रही है. महिला की हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News