बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : पुलिस भवन निगम के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का छापा, मिला जेवरों का जखीरा

BREAKING NEWS : पुलिस भवन निगम के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का छापा, मिला जेवरों का जखीरा

PATNA : बड़ी खबर राजगीर स्थित बिहार पुलिस भवन निगम से सामने आ रही है. जहां कार्यरत कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर एसवीयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। इस दौरान उनके ठिकाने से जांच टीम ने लाखों के गहने सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। 

बताया गया कि  बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई ने 17 फरवरी 2022 को राजगीर में पुलिस भवन निगम में पदस्थापित कार्यपालन यंत्री श्री अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है.

दो ठिकानों पर चल रही है जांच

विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर आज राजगीर और देवघर स्थित उनके परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है.

यह जानकारी और आवश्यक के लिए है। आगे के अपडेट का पालन करेंगे।


Suggested News