बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बिहार दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों बच्चों की बिगड़ी तबीयत, PMCH किया गया रेफर

BREAKING NEWS : बिहार दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों बच्चों की बिगड़ी तबीयत, PMCH किया गया रेफर

PATNA : बड़ी खबर पटना के गांधी मैदान से सामने आई है। जहां बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है बीमार बच्चों की संख्या सौ के करीब हैं, जिन्हें इलाज के लिए गांधी मैदान में ही बने मेडिकल कैंप ले जाया गया है। वहीं कुछ बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।  एक साथ इतने बच्चों के बीमार होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया है। 

गांधी मैदान में बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब इस कार्यक्रम से बुरी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में बने खाने को खाने के बाद एक साथ सौ बच्चे बीमार हो गए हैं। उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई। बताया गया कि इन बच्चों को घंटों पहले बना खाना दिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

फिलहाल,  विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सभी बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

Suggested News