बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रेकिंग न्यूज : मेला के दौरान डियूटी से गायब रहना इन 4 अधिकारियों पड़ा महंगा, DM ने वेतन पर लगाई रोक

ब्रेकिंग न्यूज : मेला के दौरान डियूटी से गायब रहना इन  4 अधिकारियों पड़ा महंगा, DM ने वेतन पर लगाई रोक

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दशहरा के मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई अधिकारियों को लगाया गया था। वहीं मेला के दौरान जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों के  डयूटी से गायब पाए जाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। 

जिलाधिकारी अरविंद वर्मा ने मेला के दौरान डियूटी से गायब इन अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। 

बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, एवं सहायक कृषि पदाधिकारी को दशहरा मेला के मौके पर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ये चारो मेला के दौरान अपनी डियूटी से नदारद पाए गए। जिसके बाद डीएम ने इनपर कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। 

मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News