बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: सरेराह युवती से बद्तमीजी कर रहे थे मनचले, वृद्धा ने विरोध किया तो उसी पर चला दी गोली, अपराधी फरार

BREAKING NEWS: सरेराह युवती से बद्तमीजी कर रहे थे मनचले, वृद्धा ने विरोध किया तो उसी पर चला दी गोली, अपराधी फरार

ARA: इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। हत्या, लूट, चोरी, डकैती के अलावा छेड़छाड़ की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसी बीच खबर आई है आरा जिले से, जहां युवती से छेड़खानी का जब वृद्ध महिला ने विरोध किया, तो मनचले उन्हीं को गोली मारकर फरार हो गए।

आरा जिले में गोलीबारी की घटना ना हो, ऐसा संभव ही नहीं है। रोज ही यहां कुछ ना कुछ वारदात होती ही है, जिसके चलते यह इलाका खासा सुर्खियों में बना रहता है। फिलहाल खबर आई है जिले के नवादा थाना के चंदवा मोड़ के पास से, जहां अपराधी एक लड़की से छेड़छाड़ और बद्तमीजी कर रहे थे। हालांकि युवती ने उनके चंगुल से बचने की काफी कोशिश की, मगर ऐसा संभव ना हो सका। हालांकि एक बुजुर्ग महिला की नजर इस वारदात पर पड़ी और युवती को बचाने के इरादे से उसने मनचलों का विरोध किया। हालांकि यह दांव वृद्धा पर ही उल्टा पड़ गया।

जैसे ही वृद्धा उन मनचलों की तरफ बढ़ी और छेड़छाड़ का विरोध किया, मनचलों ने वृद्धा पर गोली चला दी। अचानक हुए इस हमले से वृद्धा संभल नहीं पाई और गोली लगते ही जमीन पर गिर गई। मौका मिलते ही युवती भी बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग गई। इसी बीच अपराधी भी हल्ला-हंगामा सुनकर फरार हो गए। बाद में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Suggested News