बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : गंगा नदी में यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी, 10 से ज्यादा नदी में गिरे

BREAKING NEWS : गंगा नदी में यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी, 10 से ज्यादा नदी में गिरे

PATNA :  दानापुर के पीपापुल पर सवारी गाड़ी गंगा नदी में पलट गई है, जिसमें 10 से ज्यादा लोग नदीं में डूब गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और नदीं में डूबे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। 

घटना के बारे में बारे में बताया गया कि दानापुर के पुरानी पानापुर के पास जर्जर हो चुके पीपा पुल से गुजर रही निजी जीप  रैलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बताया गया इस दौरान गाड़ी में सवार यात्री भी नदीं में जा गिरे हैं।  पीपापुल में जीप गंगा नदी में गिरी अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि  जीप में सवार सभी अकिलपुर के रहनेवाले भारत सिंह का परिवार, 10 से 12 लोग अभी भी लापता हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गया है।

घटनास्थल पर सूचना के बाद स्थानीय विधायक लाल यादव पहुंचे हैं साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी वहां पर राहत और बचाव के काम में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जो यह पूरी घटना है। उसमें शामिल लोग से घर में शादी थी और तिलक के कार्यक्रम के बाद ही सभी लोग वापस लौट रहे थे जिसके बाद एक पीपा पुल पर अनियंत्रित होकर चाहिए हादसा हुआ है। हादसे के पीछे की मूल वजह पीपा पुल का जर्जन होना भी बताया जा रहा है घटना की सूचना के बाद हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं

लापता लोगों में  रमाकांत सिंह ,पत्नी गीता देवी,अरबिंद सिंह, उमाकांत सिंह की पत्नी,अनुरागों देवी पोता पोती 14,सरोज देवी बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद  प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। जीप निकालने के लिए स्थानीय गोताखोर पहुचे। फिलहाल नदी में डूबे लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। 

जर्जर हो चुका है पीपा पुल 

यहां रहनेवाले लोगों का कहना है दियारा में बसे गांवों के लिए यही पीपा पुल विकल्प है, जिसके कारण इस दो पहिया और चार पहिया वाहन नियमित रूप से गुजरते हैं। अधिक दबाव के कारण पुल कई जगह से जर्जर हो गया है। जिसकी मरम्मत की लंबे समय से मांग की जा रही है। वहीं नदीं में गिरे जीप की हालत भी जर्जर बताई जा रही है




Suggested News