बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : यूपीएससी में चला लड़कियों का जादू, पहले तीन स्थान पर जमाया कब्जा, श्रुति शर्मा बनी टॉपर

BREAKING NEWS : यूपीएससी में चला लड़कियों का जादू, पहले तीन स्थान पर जमाया कब्जा, श्रुति शर्मा बनी टॉपर

DESK : UPSC  2022 का परिणाम जारी हो गया है। जिसमें पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने बाजी मार ली है। जारी परिणाम में श्रुति शर्मा ने इस साल पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला ने अपनी जगह पक्की की है।

यूपी बिजनौर की रहनेवाली है श्रुति


बताया गया कि श्रुति यूपी के बिजनौर की रहनेवाली है और नई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। साथ ही नई दिल्ली से ही यूपीएससी की कोचिंग कर रही थी। 

इतिहास को चुना था विषय

श्रुति ने परीक्षा में अपना मुख्य विषय इतिहास चुना था। यूपीएससी में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि टॉपर ने अपना विषय इतिहास को चुना था। 

पहले चार स्थान पर लड़कियां

यूपीएससी में इस बार टॉप टेन में पहले चार स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां  श्रुति शर्मा ने इस साल पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला ने अपनी जगह पक्की की है। वहीं चौथे स्थान पर एश्वर्या वर्मा ने कब्जा किया है। बात अगर टॉप टेन की करें तो इसमें पांच स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। लड़कों में उत्कर्ष द्विवेदी ने पांचवा स्थान हासिल किया है।


Suggested News