बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिविल सर्जन कार्यालय का घूसखोर क्लर्क चढ़ा निगरानी विभाग की टीम के हत्थे, रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सिविल सर्जन कार्यालय का घूसखोर क्लर्क चढ़ा निगरानी विभाग की टीम के हत्थे, रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

SASARAM : सासाराम में इन दिनों भ्रष्ट लोक सेवकों पर लगातार गाज गिर रही हैं। आज निगरानी की टीम ने सासाराम के सिविल सर्जन कार्यालय के एक क्लर्क को 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि डालमियानगर के रहने वाले शाह मुस्लिम खान से पैथोलॉजी सेंटर खोलने के नाम पर 10 हज़ार लिया जा रहा था। इसी दौरान यह गिरफ्तारी हुई है। 

बता दें कि पीड़ित शाह आलम मुस्लिम खान ने निगरानी को आवेदन दिया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क राज कृष्ण पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर खोलने के नाम पर उससे 20 हज़ार रुपये का डिमांड कर रहा है। जिसके बाद निगरानी ने जाल बिछाया और आज 10 हज़ार रुपये देते हुए सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान के पास से राजकृष्ण को धर दबोचा। बता दे की निगरानी के धावा दल के प्रभारी अरुण पासवान के नेतृत्व में DSP जितेंद्र पांडे तथा विमलेंदु कुमार गुलशन सहित अन्य निगरानी कर्मी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।

बताते चलें की कुछ दिन पहले ही निगरानी विभाग की टीम ने रोहतास जिले के भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के आवास पर छापेमारी की थी। राजेश कुमार गुप्ता सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त भी थे। इस छापेमारी के दौरान गुप्ता के करोड़ों के चल अचल सम्पत्ति का पता चला था। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News