बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वर्तमान और पूर्व विधायक समर्थकों के बीच चले ईंट पत्थर, प्रखंड सभागार का मैदान बना रणभूमि

 वर्तमान और पूर्व विधायक समर्थकों के बीच चले ईंट पत्थर, प्रखंड सभागार का मैदान बना रणभूमि

BETIA :-प. चम्पारण के मधुबनी प्रखंड प्रमुख चुनाव में  वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के समर्थक आमने - सामने आ गए और दोनों तरफ से चला ईट पत्थर चलने लगे। इस दौरान कुछ समय के लिए बगहा प्रखंड सभागार के सामने का मैदान उस समय रणभूमि बन गया। यहां प्रखंड प्रमुख के रूप में विजया सिंह विजयी घोषित हुई हैं। उन्होंने रागिनी देवी को शिकस्त दी। दोनों के बीच हार के मतों का अंतर था सिर्फ एक वोट का था। जिसके कारण चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाने के आरोप लगने लगे और दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।

बताया गया कि नई प्रखंड प्रमुख बनी विजया सिंह प्रखंड प्रमुख पूर्व विधायक राजेश सिंह गुट से जुड़ी हुई है।  चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मौजूदा विधायक के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने विजया सिंह के समर्थकों से मारपीट शुरू कर दी गई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। एक ओर विजय का जयकार होने लगा तो दूसरी ओर से समर्थको ने मारपीट और ईंट पत्थर चलने लगा। इस पूरी घटना के बाद आनन फानन में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया और  विजयी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह को प्रशासनिक सुरक्षा में उनके घर भेजा गया ।

पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

इस पूरी घटना को लेकर पूर्व विधायक राजेश सिंह बेहद गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में कभी ऐसा नहीं हुआ। वह लोग अपनी हार बर्दास्त नहीं कर पा रहे थे और हमारे लोगों पर हमला कर दिया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि उनके कुछ लोग हथियार भी लहरा रहे थे और मारने की भी कोशिश की। पूर्व विधायक राजेश सिंह ने कहा इस मामले में वह सीएम नीतीश कुमार से भी शिकायत करेंगे।

Suggested News