बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के एक गांव में हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हनिया, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

बिहार के एक गांव में हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हनिया, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

NALANDA : नालंदा के एक गांव की शादी की चर्चा हर चौक-चौराहे पर हो रही है। चर्चा हो भी क्यों नहीं, जब दुल्हनिया की विदाई का वक्त आया तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गयीं क्योंकि दुल्हनिया न तो कार और न ही बग्घी बल्कि हेलीकॉप्टर से विदा हुई। दुल्हन को ले जाने के लिए खेत में इंतजार कर रहा था हेलीकॉप्टर। जी हां, दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हनिया को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम कर रखा था। 

शादी जीवन का एक सुनहरा पल होता है और इसे यादगार बनाने में दूल्हे रवि ने कोई कसर नहीं छोड़ी। नालंदा जिले के छोटे-से गांव मनारा में हेलीकॉप्टर का आना अपने आप में बड़ी बात है। वर और वधू दोनों छोटे गांव के रहनेवाले हैं लेकिन दूल्हे रवि की चाहत की चर्चा आज चारों ओर हो रही है।  

कहा जा रहा है कि नालंदा में यह पहली शादी है जिसमें दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा हुए। बारात चंडी प्रखंड के चितर बिगहा गांव से निकली थी और नूरसराय प्रखंड के मनारा गांव पहुंची। दुल्हन की विदाई के लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर मंगाया गया था। दूल्हा-दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर से हुई। पेशे से इंजीनियर रवि भारती ने कहा कि शादी जीवन में एक ही बार होती है और इसे कुछ अलग अंदाज में वो करना चाहते थे। हमारे पिता अरुण कुमार उर्फ बाबा मार्बल ने शादी को यादगार बनाने की ठान रखी थी, इसीलिए उन्होंने बहू-बेटे को हेलीकॉप्टर से विदा किया। अरुण कुमार ने तो बारात भी हेलीकॉप्टर से ले जाने का प्लान बनाया था लेकिन कागजी कार्यवाही में जिला स्तर पर लेट हो जाने के कारण हेलीकॉप्टर पटना से नहीं उड़ पाया। जिसके कारण वो बारात हेलीकॉप्टर से ले जाने से वंचित हो गये। 

हालांकि विदाई के समय तक हेलीकॉप्टर से संबंधित कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी और समय पर लड़की के दरवाजे पर हेलीकॉप्टर लैंड कर चुका था। दूल्हे के ससुर राजेन्द्र प्रसाद सिंह और सास सीता देवी ने कहा कि जब उनकी बेटी दामाद के साथ निकली तो इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। जिसे देखकर वो फूले नहीं समा रहे थे। इस विदाई समारोह को देखने के लिए अगल-बगल के गांव से भीड़ उमड़ पड़ी थी। यही नहीं महिलाएं और बच्चे हेलीकाप्टर और दूल्हे के साथ सेल्फी भी ले रहे थे। विदाई की रस्म संपन्न होते ही दूल्हा-दुल्हन ने उड़न खटोले से उड़ान भर लिया।

Suggested News