बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लगा शानदार कटआउटः CM नीतीश-ललन सिंह के बीच में MLC रणविजय सिंह हाथ जोड़कर कर रहे अभिनंदन

JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में लगा शानदार कटआउटः CM नीतीश-ललन सिंह के बीच में MLC रणविजय सिंह हाथ जोड़कर कर रहे अभिनंदन

PATNA: मुंगेर के सांसद ललन सिंह जेडीयू के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। दिल्ली में ललन सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद वे पहली दफे पटना आ रहे हैं। ललन सिंह कल यानी 6 अगस्त को पटना पहुंचेंगे। जेडीयू नेताओं ने ललन सिंह के स्वागत की जबरदस्त रूप से तैयारी की है। समर्थकों ने पटना एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू प्रदेश कार्यालय तक की सड़क को बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। जेडीयू विधान पार्षद रणविजय सिंह की तरफ से शानदार कटआउट लगाया गया है। पटना में शायद ही इस तरह का कटआउट कहीं दिखे। ललन सिंह और सीएम नीतीश का कटआउट अब चर्चा का विषय बन गया है। 

एमएलसी रणविजय सिंह की तरफ से लगाया गया कटआउट 

दरअसल जेडीयू नेता व विधान पार्षद रणविजय सिंह की तरफ से बेली रोड पटनी वीमेंस कॉलेज के पास शानदार कटआउट लगाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा कटआउट लगा है। वहीं दोनों नेताओं के बीच में पार्टी के एमएलसी रणविजय सिंह हाथ जोड़कर अभिनंदन कर रहे हैं।कटआउट लगवाने वाले जेडीयू कार्यकर्ता रहबर आबदीन ने कहा कि ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे लोगों में काफी खुशी है। पूरे बिहार के कार्यकर्ता काफी खुश हैं।   

Suggested News