JAHANABAD : जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के बैजनाथ विगहा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गया जब दो भाइयों में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई> जिसमें दो लोगों को गोली लगी है और 3 लोगों को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व से ही रास्ते को लेकर विवाद चला रहा था। बुधवार की विवाद इतनी बढ़ गया कि दोनों भाई में गोली चलने लगा जिसमें दो व्यक्ति को गोली लगी है। इस घटना की सूचना परस बीघा थाने के पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल लोग अभी खतरे से बाहर बताए जाते हैं। वही पुलिस का कहना है कि घटना का कारण पैसा बताया जाता है पुलिस का कहना है कि यह दोनों लोगों में कुछ पैसे को लेकर पूर्व से ही विवाद चला रहा था। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव कायम हो गया है। लेकिन पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष कालेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच किया जाएगा कि घटना का कारण क्या है। इसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा की गोली किस कारण चली है। सभी पहलू पर पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा की घटना कैसे घटी और घटना का मुख्य कारण क्या है गांव वासी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें कि जिले में जमीनी विवाद को लेकर लगातार घटना घट रही है छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर बड़ी घटनाएं हो जा रही है जबकि हर शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जमीनी विवाद का निष्पादन किया जाता है लेकिन प्रशासन के सही ढंग से जमीनी स्तर पर जमीनी विवाद निपटारा नहीं करने के कारण खून खराबे की घटना घट रही है