BANKA : साली के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर जीजा-साली की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक रजौन के कठौन गांव निवासी देवानंद दास एवं कुल्हडिया गांव के मांगन हरिजन की पुत्री ममता कुमारी (17वर्ष) थी। घटना कुल्हडिया गांव की है। सूचना मिलने पर दारोगा पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
घटना को लेकर मृतक की पत्नी सीमा देवी के फर्दबयान पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सात वर्ष पूर्व देवानंद दास की शादी कुल्हडिया गांव के मांगन हरिजन की पुत्री सीमा देवी से हुई थी। दोनों पति-पत्नी पिछले तीन-चार वर्ष से दिल्ली में रह रहे थे। सीमा ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व दिल्ली में तबियत खराब होने के बाद पति ने उसकी छोटी बहन ममता को देखभाल करने के लिए दिल्ली लेकर आ गये थे। जहां दोनों के बीच नाजायज संबंध हो गया। जिसको लेकर उसने कई बार विरोध भी किया।
इसी को लेकर वह पिछले तीन-चार माह से दोनों बच्चों के साथ भागलपुर में रह रही थी। बताया कि तबियत खराब होने की सूचना पाकर पति एवं उसकी बहन ममता के साथ शनिवार को दिल्ली से भागलपुर आये। जहां दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। वहीं मांगन हरिजन ने बताया कि घटना भागलपुर के इशाकचक में घटी है रविवार की सुबह उसकी पुत्री सीमा ने घर आकर बताई कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया है। और दोनों का शव कुल्हडिया चौक पर है।
घटना का कारण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के कारण खुदकुशी करना बताया। वहीं घटना को लेकर अन्य कई तरह की चर्चा है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं दारोगा पवन कुमार ने बताया कि सीमा देवी के फर्दबयान में जहर खाकर खुदकुशी करने का कारण है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट