KATIHAR : जिले में रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। जहाँ साला ने ही जीजा को चाकू मार दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत कर उसका हत्या कर दिया।
आजमनगर थाना क्षेत्र के घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक प्रभुनाथ सिंह को उसकी बड़ी सरहज ने आजमनगर थाना क्षेत्र के पालोदा गांव से बुलाया था। जहाँ रात में उसके दूसरा साला राजेश ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दिया।
बड़ी सरहज आरती देवी को इस घटना के कारणों के बारे में कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वही हत्या के आरोपी आरती देवी का देवर राजेश घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।
मृतक प्रभुनाथ के भाई ने बताया की देर रात इस घटना की सूचना उन लोगों को दिया गया था। वे लोग शव को लेकर पुलिस के साथ पोस्टमार्टम में आए हुए हैं। घटना के कारण के बारे में उन लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट