पटना में फुलवारी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के भाई की हत्या, पोते ने चेहरे पर मारी गोली
PATNA : पटना में लगातार हत्याएं हो रही है। जहां परसा बाजार में एक पिता ने अपनी 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। वहीं अब फुलवारी में पोते ने अपने चचेरे दादा को गोली मार दी। जिसमें इलाज के दौरान पटना एम्स में उनकी मौत हो गयी। मृतक का नाम मंगरू पासवान बताया गया है। फुलवारी शरीफ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चेतन पासवान के मंझले भाई थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
हत्या का कारण जमीन विवाद को बताया जा रहा है। घटना से पहले मंगरु पासवान के चचेरे भतीजे सुनील पासवान और उनके दो बेटे सनी और अमन ने मारपीट किया था. इस दौरान सुनील पासवान के दो बेटा अमन और सनी ने पिस्तौल निकाल कर मंगरु पासवान पर फायर कर दिया, जिसमें दो गोली चेहरे पर लग गई। खून से लथपथ मंगरु पासवान वहीं गिर पड़े।
इसके बाद परिवार वाले ने पुलिस को सूचना दिया. पुलिस के साथ ही परिजन इलाज के लिए उसे लेकर एम्स गए. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. गोलीबारी और मारपीट के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया जो पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस उस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
पटना फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष सफर आलम ने बताया कि मंगरु पासवान के चचेरे भतीजा सुनील पासवान के बेटा पर गोली मारने का आरोप है. पुलिस को एक वीडियो भी मिला है जिसमें पिस्तौल लहराते देखा गया है।