बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेगूसराय में भाई ने मामूली विवाद में भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : बेगूसराय में भाई ने मामूली विवाद में भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

BEGUSARAI : लॉक डाउन के बीच जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने ही अपने भाई को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक इलाज के लिए निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र मनु सिंह का उसके अपने ही चचेरे भाई ढुलढुल कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर ढुलढुल कुमार ने उसे गोली मार दी।  

इधर गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर निकले तो देखा कि मनु सिंह गोली लगने के बाद जमीन पर पड़ा है। वहीं परिजनों को देखते ही ढुलढुल फरार हो गया। 

गोली लगने से गंभीर रुप से घायल मनु सिंह को परिजनों ने आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली है। परिजनों के बयान पर ढुलढुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News