बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन के वजन के बराबर चाँदी दान करेगा भाई, 1008 लड़कियों की शादी का लिया संकल्प

बहन के वजन के बराबर चाँदी दान करेगा भाई, 1008 लड़कियों की शादी का लिया संकल्प

N4N DESK : दुनिया भर के सभी रिश्तों में भाई बहन का प्यार अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्यार, दुलार और झड़प होता है। इसी कड़ी में राजस्थान में एक भाई ने अपनी बहन के लिए मिसाल पेश की है। दरअसल एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने अपनी छोटी बहन आकांक्षा चौधरी का चांदी से तुला दान किया है। उन्होंने अपनी बहन को 51 किलो चाँदी से तौला है। उनका कहना है की वे इस चांदी को 1008 बेटियों को दान करेंगे। जोधपुर के फलोदी के रहनेवाले अभिषेक चौधरी ने 1008 कन्याओं की शादी का संकल्प भी लिया है। 

अभिषेक चौधरी के पिता एडवोकेट दिनेश चौधरी ने कहा की अभिषेक तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनसे छोटी आकांक्षा है। जबकि उससे भी छोटा एक भाई करण है। 23 जनवरी को अभिषेक के छोटी बहन आकांक्षा की शादी होने वाली है। जिसके लिए अब वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। 

शादी के पहले लड़की का तुलादान होता है। जिसके लिए आकांक्षा को एक पलड़े पर बिठाया गया। दुसरे पलड़े पर चाँदी चढ़ाई गयी। 49 किलो चांदी चढाने के बाद वह आकांक्षा के बराबर हो गया। उसके बाद फिर दो किलो चांदी ऊपर से चढ़ाई गयी है। इस तरह कुल 51 किलो चांदी दान दिया जायेगा। अब इलाके में अभिषेक चौधरी के 1008 बेटियों के शादियों के संकल्प की भी सराहना की जा रही है। 

Suggested News