बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संपत्ति के लिए सगे भाइयों ने भाई की हत्या कर शव को जलाया

संपत्ति के लिए सगे भाइयों ने भाई की हत्या कर शव को जलाया

SIWAN : जिले में संपत्ति विवाद में सगे भाइयों द्वारा भाई की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर मृतक की पत्नी द्वारा एमएचनगर थाने में जेठ, देवर, सास, जेठानी और देवरानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि एमएचनगर थाना क्षेत्र के मंदरौली निवासी राम प्रसाद यादव का 32 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव की शनिवार की रात हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह को हुई जब मृतक वीरेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी के मायके में उसके रिश्ते के मामा ने पति की तबीयत खराब होने से मौत की सूचना दी। मृतक की पत्नी रीता देवी अपने मायके आंदर थाने के गायघाट दो दिन पहले भाई के छेंका में आई थी। 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी अपने मायके वालों के साथ जब ससुराल पहुंची तो वहां कोई नहीं था। सभी घर छोड़ फरार थे। श्मशान स्थल को देखा मगर वहां भी कहीं शव के जलने का निशान नहीं मिला। वहीं बगल के लहेजी गांव के दीघा घाट पर शव का जला हुआ राख पाया। ससुराल वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

संपत्ति के विवाद में हुई हत्या 

मृतक की पत्नी का कहना है कि पिछले दिनों उसके ससुराल में जमीन बेची गई थी। जिसमें से उसके पति को भी पैसे मिले थे। ससुराल वालों ने उसी पैसे को लेकर उसकी हत्या कर दी है। पत्नी का कहना है कि अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था। मृतक वीरेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें जेठ रविन्द्र यादव, देवर किशोर यादव, देवर मंटू यादव, सास कुंती देवी, बड़ी जेठानी लीलावती देवी, छोटी जेठानी सुगान्ति देवी शामिल हैं। 

वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। .

Suggested News