खगड़िया. सदर अस्पताल में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी करते हुए 20 पाउच ब्राउन शुगर जब्त किया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह ब्राउन शुगर इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड के नीचे से जब्त की है।
गिरफ्तार युवक आउट सोर्स का कर्मी है। उसने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। उसने बताया है कि अस्पताल में स्मैक की बिक्री होती है। इससे अब अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगा है कि अस्पताल में यह ब्राउन शुगर कैसे लायी जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है।
सदर अस्पताल में यह कार्रवाई सदर BDO प्रशांत कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की अगुवाई में हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल में छापेमारी की गई। इसमें 20 पाउच ब्राउन सुगर बरामद हुई है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।