बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ 19 गोलियां मारी, सड़क पर तड़पता रहा

बेतिया में पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ 19 गोलियां मारी, सड़क पर तड़पता रहा

BETTIAH: बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया और ठेकेदार जितेन्द्र सिंह को गोलियों से भून डाला है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पूर्व मुखिया को 19 गोलियां मारी है। वहीं ताबड़तोड़ 19 गोली लगने के बाद पूर्व मुखिया मदद मांगने के लिए कुछ दूर लेकिन मदद नहीं मिली और वहीं गिर गए। जानकारी अनुसार 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। 

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब बिजली मिस्त्री ने पूर्व मुखिया को घायल देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। अपराधियों ने थाना से महज 200 मीटर दूर नगर के बानुछापर पूर्वी रेलवे गुमटी के पास घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर बेतिया रेल थाना है। उसके बाद भी बदमाशों ने करीब 25 राउंड से फायरिंग की और पूर्व मुखिया की हत्या कर भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली। जितेंद्र सिंह झौलिया प्रखंड की महनागनी पंचायत के दो बार के मुखिया और ठेकेदार थे। सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को उनके घर से करीब आठ सौ मीटर पहले रेलवे गुमटी के पास गोली मारी गई है। 

परिजनों का कहना है कि जितेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 9:20 बजे अपना काम निपटा कर बाइक से देव नगर स्थित घर पर लौट रहे थे। अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन लोगों का कहना है कि ठेकेदारी के विवाद में हत्या हुई होगी। परिजनों ने बताया कि इससे पहले जितेंद्र के बेटे पर भी चाकू से हमला हो चुका है। लेकिन उस समय पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस उसी वक्त ठोस कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं होती।

Editor's Picks