बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चारा लेने खेत गई महिला की दुष्कर्म के बाद की बेरहमी से हत्या, 15 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही दो जिलों की पुलिस

चारा लेने खेत गई महिला की दुष्कर्म के बाद की बेरहमी से हत्या, 15 घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही दो जिलों की पुलिस

SAMASTIPUR : दो दिन पहले पहले पशुओं का चारा लेने के लिए गई महिला का शव खेत में अर्द्धनग्न हालत में बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को खेत को खेत में फेंक दिया। वहीं लाश मिलने के बाद समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सुबह से रात हो गई, लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने शव नहीं उठाया।  बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर छौड़ाही पुलिस ने गुरुवार देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। हालांकि जिस तरह से शव मिला है, उससे गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, इससे पहले देर रात मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच कर पूरी घटना की जांच पड़ताल की। बाद में महिला का शव फेंके जाने वाला जगह समस्तीपुर जिला का निकला पर छौड़ाही ओपी क्षेत्र की निवासी होने के कारण छौड़ाही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

दो दिन पहले निकली थी पशुओं का चारा लाने

परिजनों ने बताया कि महिला 29 नवंबर को घर से पशु चारा लेने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह लापता थी। परिजनों ने इसको लेकर पुलिस ने शिकायत भी की थी।  लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय रहती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।  

बुरी तरह से की हत्या

लोगों ने बताया कि महिला की लाश न सिर्फ अर्द्धनग्न हालत में थी, बल्कि उसके साथ शरीर पर चोट के कई निशान भी है। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने बेहत क्रूर तरीके से हत्या की हैगुरुवार की दोपहर बाद गन्ने के खेत में शव मिलने के बाद से 2 जिलों की थाना के बीच सीमा विवाद को लेकर शव वैसे ही पड़ा रहा।

शव आधे कपड़े नहीं थे, लोगों ने कहा-रेप के बाद हत्या

महिला जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। 2 दिनों से लापता महिला का अर्धनग्न अवस्था में गन्ने के खेत में शव बरामद होने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद बदमाशों ने बेरहमी से महिला के गला पर तेज धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या की है।

गुस्साए लोगों ने हंगामा किया

महिला के पति ने छौड़ाही थाना में लापता होने की शिकायत भी लिखाई थी। महिला का शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया।



Suggested News