बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BSEB 12th Result 2022 : सब्जी बेचने वाली के बेटे को बिहार में शीर्ष सफलता, इंटर विज्ञान में लहराया परचम

BSEB 12th Result 2022 : सब्जी बेचने वाली के बेटे को बिहार में शीर्ष सफलता, इंटर विज्ञान में लहराया परचम

नवादा. जिले के रजौली प्रखंड के गरीबा गांव के शिवदयाल कुमार ने 468 अंक लाकर बिहार इंटर (साइंस) की परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने रजौली इंटर विद्यालय से इंटर की पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। शिवदयाल की मां सुमंती देवी सब्जी बेचती है। साथ ही उसके पिता रामोतार प्रसाद की मृत्यु हो गयी है। इसके बाद से उसकी मां प्रतिदिन रजौली बाजार जाकर सब्जी बेचती है। वहीं विनीत सिन्हा वाणिज्य संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर बना है। केएलएस कालेज से पढ़ाई करते हुए 472 अंक हासिल किया।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा शिवदयाल ने बताया कि मैट्रिक की पढ़ाई भी रजौली इंटर विद्यालय से पूरी की है। स्टेट टापर बनना एक सपना के समान लग रहा है। उन्होंने कहा कि काफी मेहनत व लगन से पढ़ाई की थी। परीक्षा की तैयारी के लिए रजौली में ही कोचिंग का सहारा लिया। मैट्रिक में 448 अंक प्राप्त किया था।

बेटे की इस उपलब्धि पर सब्जी विक्रेता मां काफी गदगद नजर आईं। वह कहती हैं कि बेटे ने अपने मेहनत के बलबूते एक अरमान को पूरा कर दिया है। शिवदयाल ने कहा कि यह सफलता मां के नाम है। मां ने सब्जी बेचकर पढ़ाई पूरी कराई। शिवदयाल ने बताया कि वह एयरफोर्स में जाना चाहता था, ताकि मां के सपनों को पूरा कर सके।

विनीत सिन्हा वाणिज्य संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर

वहीं शहर के राम नगर मोहल्ला निवासी विजय कुमार सिन्हा का पुत्र विनीत सिन्हा वाणिज्य संकाय में सेकंड स्टेट टॉपर बना है। केएलएस कालेज से पढ़ाई करते हुए 472 अंक हासिल किया। विनीत ने बताया कि कोचिंग में पढ़ते हुए सेल्फ स्टडी जारी रखी। काफी देरतक खुद पढ़ाई करते रहे। फलस्वरुप यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। विनीत ने बताया कि वह सीए बनना चाहता है। उसने बताया कि बड़ी दीदी कॉमर्स की पढ़ाई करती थी। उन्हें देखकर ही इस विषय के प्रति रूचि जगी और कामर्स से पढ़ाई करने की मन में ठानी। सफलता का श्रेय मां-पिता व अपनी तीन बहनों को दिया। साथ ही कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन ने भी सफलता की राह दिखाई। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी देखी गई। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Suggested News