बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिविल सेवा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर, बीमार बिहार बोर्ड की सूरत बदलने का मिला क्रेडिट

सिविल सेवा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर, बीमार बिहार बोर्ड की सूरत बदलने का मिला क्रेडिट

PATNA/NEW DEHLI : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को इस वर्ष प्रधानमंत्री अवार्ड प्रदान किया जाएगा। बिहार बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार एवं नए प्रयोगों के कारण उन्हें प्राइम मिनिस्टर्स अवार्ड फार एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 20 और 21 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस के मौके पर दिया जायेगा। 

इनाम में मिलेंगे दस लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र

इनाम के तौर पर दस लाख रुपये की राशि, ट्राफी और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। बोर्ड अध्यक्ष को यह पुरस्कार मैट्रिक और इंटर परीक्षा प्रणाली में अनेक नये प्रयोग और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों के लिए दिया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में किया जाएगा।  ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री द्वारा हर साल सिविल सेवा दिवस पर उत्कृष्ट योगदान देने पर अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाता है।

बीमार BSEB की बदल दी स्थिति

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कमान उस समय सौंपी गई थी, जब बोर्ड की छवि खराब हो चुकी थी। टापर घोटाला का आरोप बोर्ड पर लगा था। आनंद किशोर ने जैसे ही बोर्ड की कमान संभाली, स्थितियां बदलने लगीं। पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड के सभी कार्यों में आईटी, सॉफ्टवेयर और विभिन्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। जिसके वजह से मैट्रिक और इंटर परीक्षा में पारदर्शिता आई। वर्तमान में बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले परीक्षा लेने एवं रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन चुका है। यहां की कार्यप्रणाली देखने के लिए बीते वर्षों में नेपाल बोर्ड सहित देश के कई राज्यों के बोर्ड की टीम दौरा कर चुकी है।

परीक्षा प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी: 

सबसे बेहतर काम उन्होंने यहां की व्यवस्था में किया। बीएसईबी के हर कार्य में पारदर्शिता लाई गई। अब बोर्ड आनेवाले छात्रों को अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़ता है। सबसे बड़ी कामयाबी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई। जहां अब भी कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा शुरू भी नहीं हुई। बिहार में नए शिक्षण सत्र के शुरू होने से पहले रिजल्ट भी जारी कर दिए गए। यह काम बोर्ड ने लगातार 2019 से 2022 तक देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी किया।


Suggested News