बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के ट्रंप कार्ड पर मायावती ने उठाए सवाल, किसान कर्जमाफी को बताया छलावा

कांग्रेस के ट्रंप कार्ड पर मायावती ने उठाए सवाल, किसान कर्जमाफी को बताया छलावा

LUCKNOW : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने 63वें जन्मदिन पर बीजेपी और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। पहले मायावती ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अलग रखकर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला किया। इसके बाद अब बसपा प्रमुख ने अपने जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के किसान कर्जमाफी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस पर सिलसिलेवार हमले करते हुए माया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। 

कांग्रेस ने दिया किसानों को धोखा

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस की तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनी, जहां उन्होंने किए गए किसानों की कर्जमाफी के नाम पर छला है। किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की जानी चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कर्ज लेने वाले किसानों का थोड़ा सा कर्ज माफ करने से उन्हें राहत मिलने वाली नहीं है। कर्जदार किसानों की मुश्किलें अगर खत्म नहीं हुईं तो उनकी आत्महत्याएं बंद नहीं हो पाएंगी।

मायावती ने कहा कि कहा कि किसानों की कर्जमाफी की जगह ठोस नीति बनाई जाए और किसानों के लिए आय के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा समय तक राज किया है। कांग्रेस की नीतियों के चलते ही देश में कई राजनीतिक पार्टियां बनी। 1984 में बसपा के बाद कई राजनीतिक दल बने, लेकिन उनकी सोच कांग्रेस से अलग नहीं। ऐसे में कांग्रेस एंड कंपनी को चुनाव में सबक सिखाएं।

किसानों के सहारे सियासी जमीन तलाश रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कर्जमाफी ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। ऐसे में बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस के कर्जमाफी के गुब्बारे में सुई चुभाकर हवा निकालने की कोशिश की।

Suggested News