बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बसपा को एक और झटका:पूर्वी चंपारण से प्रत्याशी अनिल सहनी ने महागठबंधन के लिए छोड़ा मैदान,नामांकन लिया वापस

बसपा को एक और झटका:पूर्वी चंपारण से प्रत्याशी अनिल सहनी ने महागठबंधन के लिए छोड़ा मैदान,नामांकन लिया वापस

PATNA:बिहार में चुनाव लड़ रही बसपा के एक और उम्मीदवार नेें अपना नामंकन वापस ले लिया है।पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किए पूर्व राज्य सभा सदस्य अनिल सहनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसकी पुष्टि आज उन्होंने खुद की है।

महागठबंधन के पक्ष में लिया नाम वापसी

बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किए अनिल सहनी ने बताया कि  पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में उन्होंनेे अपना नामाकंन वापस ले लिया है।वे अब महागठबंधन प्रत्याशी  को मदद करेंगे।दरअसल आज छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन था।इसलिए बसपा प्रत्याशी अनिल सहनी ने चुनाव लड़ने से मना करते हुए अपना नाम वापस ले लिया है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी बसपा के दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस कर लिया था।अली अशरफ फातमी नें भी बसपा के टिकट पर मधुबनी से नामांकन दाखिल किया था।लेकिन उन्होंने भी अपना नामांकन वापस ले लिया।पश्चिम चंपारण से राजन तिवारी भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले थे।लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपना निर्णय बदला।अब बसपा के तीसरे उम्मीदवार अनिल सहनी ने पुर्वी चंपारण से अपना नामांकन वापस ले लिया है।

बसपा उम्मीदवार अनिल सहनी के नाम वापसी के बाद बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन सिंह के लिए ओर मुश्किल हो गयी है।अबतक यह कयास लगाए जा रहे थे अनिल सहनी के मैदान में आने के बाद सहनी वोटरों का वोट बंटेगा।लेकिन बसपा प्रत्याशी अनिल सहनी ने महागठबंधन प्रत्य़ाशी आकाश सिंह के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। 

Suggested News