बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: बसपा विधायक JDU में होंगे शामिल, डील हुई पक्की!

BIG BREAKING: बसपा विधायक JDU में होंगे शामिल, डील हुई पक्की!

PATNA: बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है जहां बसपा के एक मात्र विधायक जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वे अगले एक-दो दिनों में जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। जानकार सूत्रों ने बताया कि बसपा विधायक के JDU में शामिल होने को लेकर बात पक्की हो गई है।

बसपा विधायक जेडीयू में होंगे शामिल

बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कैमूर के चैनपुर से बसपा के टिकट पर जमां खान चुनाव जीते हैं।इस बार के चुनाव में बसपा यूपी के सीमावर्ती जिले कैमूर में खाता खोल लिया था। चुनाव जीतने के बाद से ही जेडीयू की नजर बसपा विधायक पर थी। बसपा विधायक जमां खान ने कुछ दिन पहले जेडीयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात भी की थी।तभी से ये चर्चा थी कि वे जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. 

एक कद्दावर मंत्री कर रहे प्रयास

बताया जाता है कि बसपा विधायक के जेडीयू में शामिल कराने को लेकर सत्ताधारी पार्टी के एक मंत्री सक्रिय हैं। उनके प्रयास से ही बसपा विधायक पाला बदलने वाले हैं.


Suggested News