बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के विभिन्न शहरों के लिए BSRTC इन रुटों पर चलायेगी 20 नई बसें, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड के विभिन्न शहरों के लिए BSRTC इन रुटों पर चलायेगी 20 नई बसें, देखिए पूरी लिस्ट

NEWS4NATION DESK : झारखंड और बिहार के बीच सफर करना अब और आसान होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पटना से झारखंड के विभिन्न शहरों के बीच पांच रूटों पर 20 बसें चलाने की योजना बनायी है। संभावना जतायी जा रही है कि फरवरी के अंत तक इन बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा। 

बिहार परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि ये बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में चलायी जायेंगी। जल्द ही निविदा काकाम पूरा हो जायेगा। हर रूट पर चार बसें चलेंगी। कोशिश की जा रही है कि फरवरी के अंत तक यह सेवा शुरू  कर दिया जाये। 

उन्होंने बताया कि बसों के परिचालन के लिए पांच रूटों का चयन किया गया है। इससे इन रूटों पर यात्रा करनेवाले यात्रियों को काफी सहूलियत  होगी। 

ये है बसों के परिचालन के लिए प्रस्तावित रूट

1. रांची से पटना के बीच चार बसें

रूट - वाया रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बिहारशरीफ

2. जमशेदपुर से पटना के बीच चार बसें

रूट - वाया रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, नवादा एवं बिहारशरीफ

3. डालटेनगंज से पटना के बीच चार बसें

रूट - वाया गढ़वा, छतरपुर, कुटुंबा, औरंगाबाद, गया

4. गुमला से पटना के बीच चार बसें

रूट - वाया लोहरदगा, कुड़ू, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, नवादा, बिहारशरीफ, फतुहा

5. हजारीबाग से पटना के बीच चार बसें

रूट - वाया तिलैया नवादा, बिहारशरीफ


Suggested News