बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने बताया गांव,गरीब और किसानों का बजट, कांग्रेस बोली- सरकार ने किया किसानों के साथ छल

भाजपा ने बताया गांव,गरीब और किसानों का बजट, कांग्रेस बोली- सरकार ने किया किसानों के साथ छल

PATNA : मोदी सरकार के अंतिम बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। भाजपा ने जहां इस बजट को ऐतिहासिक बताया है वहीं कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ छल करार दिया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने इसे गांव, गरीब और किसानों को समर्पित बजट बताया है। किसानों को 6000 रुपया प्रति वर्ष देने का फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने श्रम योगी योजना से मजदूरों के जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास किया। आयकर सीमा 2.50 से 5 लाख करने से कामकाजी लोगों की आकांक्षा को पूरा किया गया है। नित्यानंद राय ने कहा कि गरीब,किसान, मजदूर, महिला, युवा और मध्यम वर्ग समेत के फायदे का यह बजट है।

कांग्रेस ने की बजट की आलोचना

दूसरी ओर कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने केन्द्रीय बजट को किसानों के साथ धोखा करार दिया है।शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि यह अंतरिम बजट है पूर्ण बजट नयी सरकार पेश करेगी। आज की घोषणा का कोई मतलब नहीं है। यह करना ही था तो पहले कर देते। साढ़े चार साल किसानों के लिए कुछ नहीं इस सरकार ने।

एलजेडी ने भी बोला हमला

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता उदय नरायण चौधरी ने भी इस बजट की आलोचना की है। उदय नारायण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले किया कोई वादा नहीं पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।


Suggested News