बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए इस बजट में क्या हुआ सस्ता... क्या महंगा?

जानिए इस बजट में क्या हुआ सस्ता... क्या महंगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद कुछ चीजें महंगी हुईं तो वहीं कुछ चीजें सस्ती हुईं हैं। आइए जानते हैं कि इस बजट में कौन सी चीजों के दाम बढ़ेंगे और कौन-सी चीजें सस्ती होंगी...

ये हुआ महंगा
 पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू महंगे होंगे।आयात शुल्‍क में इजाफा होने से कई चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा। ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी।तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे।सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी अतिरिक्‍त रुपये खर्च होंगे।

ऑप्टिकल फाइबर, स्‍टेनलेस उत्‍पाद, मूल धातु के फ‍िटिंग्‍स, फ्रेम और सामान, एसी, लाउडस्‍पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगे हुए हैं।

ये हुआ सस्‍ता
 बजट 2019 के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्‍ती हो जाएंगी। अभी ये कारें चलन में नहीं हैं लेकिन दाम कम होने से इन कारों का इस्‍तेमाल अधिक होगा। बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्‍ता होगा, मतलब घर खरीदना सस्‍ता होगा। सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्‍ट, डेटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्‍प, ब्रीफ केस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में प्रयुक्‍त सामान जैसे बर्तन, गद्दा, बिस्‍तर, चश्‍मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्‍ता, मयोनेज, धूपबत्‍ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन।ऊन और ऊनी धागे सस्‍ते।

Suggested News