बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद का बजट सत्र आज से, कल पेश किया जाएगा देश का आम बजट

संसद का बजट सत्र आज से, कल पेश किया जाएगा देश का आम बजट

NEW DELHI : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ हो रहा है। बजट सत्र को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आज सत्र का आरंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगा।  कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश के सामने 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। इससे पहले आज सत्र के पहले दिन बजट का आर्थिक सर्वे प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि अभी बजट को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कि वित्त मंत्री क्या घोषणाएं करनेवाली हैं, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी कार्यकर्ता आने वाले बजट की सराहना करने में लगे हैं, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बजट में पिछले सालों की तरह जुमलेबाजी नहीं की जाए। धरातल पर भी इसका काम शुरू हो।

दो भागों में बंटा होगा पूरा सत्र

विधानसभा चुनावों को देखते हुए बजट सत्र को दो भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला भाग आज से शुरू होकर आगामी 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। पहले सत्र के दौरान ही एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

मोदी सरकार का 10वां बजट

2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह 10वां बजट होगा वहीं 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाला चौथा बजट होगा।

आर्थिक सर्वे में दिखती है बजट की झलक

बजट प्रस्तुत करने से पहले  आज सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।  ये एक तरह से अर्थव्यवस्था की सालाना आधिकारिक रिपोर्ट होती है। इसके जरिए सरकार देश के अर्थव्यवस्था की वास्तविक हालत के बारे में बताती है। इसमें भविष्य में बनाई जाने वाली योजानाओं और अर्थव्यवस्था में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया जाता है। इस सर्वे रिपोर्ट में देश के आर्थिक विकास का अनुमान भी बताया जाता है। सर्वे रिपोर्ट में आगामी वित्त वर्ष का भी एक खाका पेश कर दिया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी या फिर धीमी रहेगी, इसकी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा सर्वे में सरकार को कुछ सिफारिशें भी दी जाती हैं।आर्थिक सर्वे को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और उनकी टीम तैयार करती है। 


Suggested News