बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के बीजेपी विधायक के घर पर चला बुलडोजर, रांची हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

बिहार के बीजेपी विधायक के घर पर चला बुलडोजर, रांची हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती विधानसभा के भाजपा विधायक ललन कुमार के आवास पर झारखंड सरकार का बुलडोजर चला है। बुधवार को बीजेपी विधायक ललन कुमार के बाराहाट स्थित मकान से सटे सेल्टर को झारखंड पुलिस ने मेहरमा सीओ के नेतृत्व में जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई रांची उच्च न्यायालय के आदेश के बाद की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीरपैंती विधायक ललन कुमार का एक मकान बांका के बाराहाट में है। यह झारखंड के बॉर्डर एरिया में पड़ता है। 

इसी मकान से सटे एक सेल्टर का विवाद चल रहा था। रांची हाई कोर्ट से जारी आदेश के आलोक में बुधवार को कार्रवाई की गयी और विवादित हिस्से को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जमीन के पीछे रहने वाले लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो। इसे देखते हुए ये कार्रवाई की गयी है। पीरपैंती विधायक ललन कुमार के मकान के पीछे के जिस विवादित हिस्से को गिराया गया है। उसे लेकर विवाद चल रहा था। वहां रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन व मकान तक जाने के लिए सड़क की मांग करीब एक साल पहले ही झारखंड सरकार से की थी। यह जगह बिहार और झारखंड की सीमा पर है। 

विधायक का आवास बिहार के सीमा क्षेत्र में आता है। लेकिन उसके दक्षिणी भाग में उनके मकान से सटे सेल्टर नुमा एक आवास विवाद में था। बुधवार को मेहरमा के सीओ सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की गयी। झारखंड सरकार के द्वारा की गयी इस कार्रवाई मामले में विधायक ललन कुमार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि उनके छोटे भाई व सचिव आलोक पासवान ने कहा कि मेहरमा सीओ ने जबरन ये कार्रवाई की है। इसे लेकर विधायक को पूर्व में कोई नोटिस भी नहीं दी गयी। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News