बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अवैध मकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर, भूमि सुधार मंत्री ने अतिक्रमण को बड़ी समस्या बता दी चेतावनी

बिहार में अवैध मकान पर जल्द चलेगा बुलडोजर, भूमि सुधार मंत्री ने अतिक्रमण को बड़ी समस्या बता दी चेतावनी

पटना. बिहार सरकार ने बिहार में अवैध निर्मित मकानों पर बुलडोजर चलाने का फैसला लिया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि जल्दी ही बिहार सरकार उन सभी जमीन और मकान को चिन्हित करेगी, जिस पर अवैध अतिक्रमण है। उन सभी मकानों को जल्द ही बुलडोज करके अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा।

मंत्री रामसूरत राय ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिस जमीन पर अतिक्रमण कर मकान को बनाया गया है, उसे बुलडोजर बुलडोज किया जाएगा और अतिक्रमित जमीन को खाली करवाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अगर मकान छोटे हैं तो उन्हें लोगों की मदद लेकर तोड़ा जाएगा और अगर बड़े मकान है तो फिर वैसे मकानों को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा।

वहीं मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि बिहार में अतिक्रमण की समस्या एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए सरकार काम कर रही है। इसका परिणाम जल्द ही दिखने लगेगा। इसके लिए पूर्व के नियमों में संशोधन कर सख्त नियम बनाए जाएंगे।

Suggested News