बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में क्रिकेट मैच के दौरान चली गोली, मुखिया पुत्र गंभीर रूप से हुआ जख्मी, जाँच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर में क्रिकेट मैच के दौरान चली गोली, मुखिया पुत्र गंभीर रूप से हुआ जख्मी, जाँच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गोली चला दी गयी। जिसमें मुखिया पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के माली नगर में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। 


जहाँ मुखिया पुत्र मनीष सिंह उर्फ मनी भी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मामूली विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हो गई। जिसमें 2 गोली मुखिया पुत्र को लगी है।

गोली लगने से मुखिया पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया है। बहरहाल घटना किस कारण से हुआ है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट 

Suggested News