बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'बर्गर किंग' में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दोस्त के साथ बैठा था शख्स, मचा हड़कंप

'बर्गर किंग' में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, दोस्त के साथ बैठा था शख्स, मचा हड़कंप

DESK: दिल्ली में एक अजीबो-गरीब घटना घटी। बताया जा रहा है कि दो दोस्त बर्गर किंग में बर्गर खा रहे थे, तभी वहां ताबड़तोड़ गोलियां चली और एक शख्स की मौत हो गई। अपराधियों ने बर्गर किंग में करीब एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। दरअसल, पूरा मामला पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन का है। इस घटना के बाद बर्गर किंग में हड़कंप मच गया 

जानकारी अनुसार मंगलवार देर शाम 'बर्गर किंग' रेस्टोरेंट में तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्तों पर 10-12 राउंड गोलियां चलाईं। 

पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रुप एक-दूसरे को जानते थे और किसी पुरानी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ था। पुलिस गैंगवार समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति था जो गोलीबारी शुरू होने पर वहां से भाग गया। अधिकारियों और पुलिस की अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के मौके पर गिर जाने के बाद आरोपी तीन लोग भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी के कारण कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Suggested News