बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सरकार से मिली जमीन पर जुताई से मना करने पर दबंगों ने की फायरिंग, पांच महिलाओं को लगी गोली

BIHAR NEWS : सरकार से मिली जमीन पर जुताई से मना करने पर दबंगों ने की फायरिंग, पांच महिलाओं को लगी गोली

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण जिले के जगदीशपुुर थाना क्षेत्र मे सीलिंग की परती जमीन पर कब्जा को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में पर्चाधारी पांच महिलाओ को गोली लगी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है। बताया जा रहा है की इन लोगों को 1985 में उक्त जमीन का पर्चा मिला था। जिसका कोर्ट में मामला चल रहा था। 

घायलों द्वारा बताया गया की कोर्ट में मुकदमा के बावजूद आरोपियो द्वारा जमीन जोती जा रही थी। जिसका विरोध करने पर महिलाओ को गोली मार दी गयी है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की बताई जा रही है। 

इस संबंध मे घायल की मां गीता देवी ने बताया की सरकार द्वारा हमलोगो को 1985 में बसने के लिए जमीन दी गई थी। जिसे आज कुछ दबंग लोग आकर जोत रहे थे। जब रोका गया तो उन्होंने गोली चला दिया। जिसमे पांच महिलाओ को गोली लगी है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News