बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इमामगंज में मुखिया की दबंगई : वोटरों को दी धमकी, कहा - वोट नहीं दिया तो हम समझ लेंगे, की फायरिंग

इमामगंज में मुखिया की दबंगई : वोटरों को दी धमकी, कहा - वोट नहीं दिया तो हम समझ लेंगे, की फायरिंग

GAYA : गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत पकरी-गुरिया पंचायत के मुखिया अविनाश उर्फ टीमन सिंह की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुखिया अविनाश उर्फ टीमन सिंह पंचायत के गांव से वोट बैंक कैप्चर करने के लिए कई लोगों के ऊपर फायरिंग किया है। इसके बाद से पंचायत दहशत माहौल कायम है। 

 इस संबंध में पाकरडी गांव के ग्रामीण राधारमन मिश्रा ने बताया 29 तारीख दिन रविवार को रात्रि करीब दस बजे मुख्या टीमन सिंह उनके घर पर गाली गलौज करते हुए आए हैं और बोलने लगे की आप लोग वोट नहीं दीजिएगा तो हम समझ लेंगे। इसके बाद जाते-जाते उन्होंने एक फायरिंग किया फिर आगे बात कर दूसरा फायरिंग किया। जिसका एक खोखा हमको मिला हैं। वहीं उन्होंने ने कहा कि हम लोग मुखिया के दबंगता के कारण थाना में शिकायत नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि थाना में शिकायत करने के बाद हम लोग की जाल माल का और नुकसान है। 


वहीं ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब मैं भट्ठा से घर लौटने के क्रम में बीच रास्ते में चार की संख्या में रहे मुख्य टीमन सिंह ने हमारे ऊपर सिक्सर सटाकर भदी- भदी गालियां दी इसके बाद सभी लोग भाग गए। वहीं ग्रामीण मो. जब्बार साह ने बताया कि एक पोखराहा गांव के बृज नंदन जी मुखिया उम्मीदवार वह हमारे पास उठते बैठते हैं। इसी को लेकर मुखिया टीमन सिंह ने हमारे ऊपर पिस्टल सटाकर कहने लगा कि तुम जादे नेता बनते हो और ठाएं- ठाएं फायरिंग करने लगे। 

उन्होंने बताया कि उस समय मुखिया जी काफी शराब के नशे में भी थे। उन्होंने कहा कि हम लोग थाना में शिकायत करना चाहते हैं लेकिन उनका दबंगता इतना है कि हम लोग चाहकर भी थाना में नहीं जा पाएंगे। क्यों वह बोलता है कि जाओ थाना, डखाना, कोर्ट कचहरी जहां जाना है वहां जाओ हमें कोई कुछ नहीं कर लेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से अपने परिवार एवं अपने आपने असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए। 

थाने को जानकारी नहीं

इस संबंध इमामगंज थानाअध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने बताया कि घटना के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News