बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग में निकली बंपर बहाली, जल्द करें अप्लाई

बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग में निकली बंपर बहाली, जल्द करें अप्लाई

PATNA : बिहार सरकार के  नगर विकास एवं आवास विभाग ने जूनियर इंजीनियर (असैनिक/यांत्रिक/विधुत) के कुल 463 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अब महज 4 दिन ही बचे है। इस नौकरी से संबंधित अन्य जानकारियां इस प्रकार है।

शैक्षिक योग्यता :

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थानों के असैनिक / यांत्रिक / विधुत अभियंत्रण में डिप्लोमाधारी जिनकों तकनीकी शिक्षा पर्षद या विश्वविद्यालय द्वारा डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। 


 महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 दिसंबर 2019
 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 08 जनवरी 2020

पदों का विवरण :

 पदों का नाम :         पदों की संख्या :

 कनीय अभियंता (असैनिक)            377     

कनीय अभियंता (यांत्रिक)               44        

कनीय अभियंता (विधुत)               42                  

आयु सीमा :

पुरुषों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष।
 महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी आवश्यक हैं।

आवेदन शुल्क :

उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन :

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 08 जनवरी 2020 की शाम तक पूरा करें। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट जरूर लें।

Suggested News