बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जलकर विवाद, पुरानी दुश्मनी और वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में चली गोलियां, एक की गई जान

जलकर विवाद, पुरानी दुश्मनी और वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में चली गोलियां, एक की गई जान

BHAGALPUR :  नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थानाक्षेत्र के रायपुर पंचायत के तेडीहा गांव के सामने कोसी बांध पर देर शाम दो प क्षों में कई चक्र गोली चलने की घटना हुई है।  बताया गया कि  जलकर विवाद, वर्चस्व, पुरानी दुश्मनी को लेकर हुई गोलीबारी की इस घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं एक घायल है। इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं।  वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि घटना कि सूचना पर पसराहा, बिहपुर, भवानीपुर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया गोलीबारी में हरियो के संजीव सिंह की मौत हो गई है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि संजीव को कोसी बांध पर गोली मारा गया और संजीव बचने के लिए कोसी बांध की उप धारा पार करके मनीजरा खेत में गया जहां उसे खदेड़ कर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसका शव भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

जख्मी सहोरी गांव का विक्की सिंह चोरी छुपे इलाज कराने का प्रयास कर रहा था जिसे झंडापुर और बिहपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे जख्मी अवस्था में बरामद किया और इलाज के लिए मायागंज रेफर किया। घटना के बारे में बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिल पर संजीव सिंह, विक्की सिंह, ध्रुव कुमार और अरुण पासवान सुखार घाट की तरफ से पहाड़पुर की ओर आ रहा था। पहले से घात लगाकर कर बदमाशों ने तेडीहा गांव केसामने कोसी बांध पर बदमाश बैठा था जहां ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोलियां दोनों पक्ष से चली है। लेकिन संजीव  मौत का शिकार  हुआ तो अन्य जख्मी हो गया। इस घटना को लेकर आसपास के लोग सहमे है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News