बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लुधियाना से बिहार आ रही बस यूपी में हुई दुर्घटना का शिकार, 18 लोगों की मौत

लुधियाना से बिहार आ रही बस यूपी में हुई दुर्घटना का शिकार, 18 लोगों की मौत

BARABANKI : यूपी के बाराबंकी में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं  इसहादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

गाड़ी में सोते सोते ही समां गए मौत के आगोश में

जानकारी के अनुसार यह हादसामंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है किबस हरियाणा से बिहार जा रही थी। इसी दौरान बाराबंकी में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई।

पुलिस ने की 18 मौतों की पुष्टि

घटना को लेकर लखनऊ जोन के एडीजी सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में राम सनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जहां हादसे में घायलों की संख्या 25 से अधिक बताई जा रही है, वहीं पुलिस ने 19 घायल होने की पुष्टि हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इनकी हुई शिनाख्ती

रात साढ़े तीन बजे तक चार लोगों के शव घटनास्थल पर दबे पड़े थे, जबकि 11 की मौत की पुष्टि सीएससी रामसनेहीघाट ने की। वहीं एक की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में हुई। कुल 18 बस यात्रियों की मौत हुई है। मृतकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घटना की जानकारी मिल सकी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मुआवजे की घोषणा

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा हादसे में बिहार के 12 मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। साथ हीा घायलों के समुचित इलाज एवं उन्हें बिहार लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।





Suggested News