बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल

नवादा में यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से घायल

NAWADA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक यात्री बस के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि श्री ट्रेवल्स की बस रांची से सिवान जा रही थी। इस दौरान रांची-पटना एनएच-31 पर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित परमेश्वर बीघा गांव के नजदीक पलट गई। 

बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वही घटना के बाद बस का कंडक्टर फरार हो गया। यात्रियों के मुताबिक तेज़ गति होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और बस पलट गई।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News