बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बस पलटने से 15 यात्री गंभीर रूप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

नालंदा में बस पलटने से 15 यात्री गंभीर रूप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

NALANDA : जिले में आज भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप नवादा से बिहारशरीफ आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे बस पर सवार डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरियक लायी। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी लोगों को वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर किया गया। 

बताया जाता है कि तेज गति होने के कारण चालक ने बस पर संतुलन खो दिया। जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर  चीख पुकार मच गई। गिरियक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया।

घायलों में रामनगर मरकट्टा गांव निवासी 19 वर्षीय आदर्श राज, भिंड गांव के 28 वर्सिय शामला देवी बिंद की ही 19 वर्षीय सोनम कुमारी मसोढा के 35 साल के  संजू देवी, कटौना चक के 25 वर्सिय सुधीर कुमार, कुटौनाचक मालवा देवी, शिवदयाल बीघा के 60 वर्षीय बछु सिंह ,सालूगंज के जितेंद्र चौधरी कोहनासराय के 40 वर्षीय शिवदानी चौधरी शामिल है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News