बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से झारखंड तक जाली सर्टिफिकेट बनाने के धंधे का हुआ पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 5 जिलों के पकड़े गए 11 मुन्नाभाई

बिहार से झारखंड तक जाली सर्टिफिकेट बनाने के धंधे का हुआ पर्दाफाश, मुजफ्फरपुर में 5 जिलों के पकड़े गए 11 मुन्नाभाई

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में मंगलवार को कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर से 11 मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। सभी जीडीएस के पद के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान सभी को पकड़ा गया। इनके पास से फर्जी सर्टिफिकेट भी बरामद किया गया है। इन सभी के पकड़ में आने के बाद मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया गया। 


सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। इन सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। इनमे बिहार के अलग अलग जिलो के युवक शामिल है। मामले में रेल डाक सेवा के रेल डाक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया की डाक विभाग में जीडीएस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई थी। इसमें कई छात्रों का मेरिट लिस्ट निकल चुका था। इसको लेकर सुबह से शाम के 6 बजे तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया चल रही थी। 

इसमें 11 युवक जाली सर्टिफिकेट के साथ पकड़े गए है। इन सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाया गया तो जाली निकला। इनमे 6 युवक सारण, दो गोपालगंज, 1 सिवान, 1 मोकामा व एक अन्य बक्सर का रहने वाला है। बक्सर के युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है की ढाई लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। छपरा के एक साइबर कैफे से फॉर्म डाला गया था। उसी के द्वारा जाली सर्टिफिकेट बनाया गया था। नौकरी लगने के बाद ढाई लाख रुपए देने थे। लेकिन, इससे पहले पकड़े गए। जिसके बाद सभी को पुलिस के हवाले सौप दिया गया है। 

वही, अन्य युवकों ने पुलिस को बताया है की 3 लाख तक में सौदा हुआ था। पुलिस इन सभी के नाम पता का सत्यापन में जुट गई है। वही, इनके खिलाफ मामले की लिखित शिकायत आरएमएस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News