बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर बनेगा सबसे बड़ा राजनैतिक मंच : एक साथ आएंगे योगी, एकनाथ शिंदे, हिंमत विश्वशर्मा, शिवराज सहित नौ राज्यों के मुख्यमंत्री, पांच राज्यों के राज्यपाल भी होंगे मौजूद

बक्सर बनेगा सबसे बड़ा राजनैतिक मंच : एक साथ आएंगे योगी, एकनाथ शिंदे, हिंमत विश्वशर्मा, शिवराज सहित नौ राज्यों के मुख्यमंत्री, पांच राज्यों के राज्यपाल भी होंगे मौजूद

PATNA :  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या रहे हैं लेकिन कर्मभूमि बक्सर को माना गया है जिसका वर्णन वेदों और पुराणों में किया गया है आपको बता दें कि श्री राम कर्म भूमि न्यास की ओर से विश्व सनातन संस्कृति समागम राम राज्य की ओर एवं रामेश्वर राम कर्म क्षेत्र महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है जो कि 7 नवंबर से 15 नवंबर तक होगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 20 एकड़ से भी ज्यादा जगह में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। जितनी चर्चा इस समागम की तैयारी को लेकर की जा रही है, उससे ज्यादा चर्चा इसमें आनेवाले लोगों को लेकर की जा रही है। बिहार में पहली बार ऐसा होना जा रहा है कि एक साथ नौ राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री औ पांच राज्यों के राज्यपाल एक साथ, एक ही मंच पर नजर आएंगे।

जहां इस कार्यक्रम में  जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी श्री राम कथा कहेंगे वही जगद्गुरु अनंत आचार्य जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही जाएगी यही नहीं कथा से पहले एक अभियान भी शुरू किया जा रहा है जिसका नाम है "मुझमें राम" इस यज्ञ में अध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। वहीं 8 नवंबर को भारत के सभी प्रमुख तीर्थों से संत महंत महामंडलेश्वर जगद्गुरु व विद्वान लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे।

बिहार में जुटेंगे कई मुख्यमंत्री

समागम की भव्यता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा नौ राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और चार राज्यों के राज्यपाल के भी शिरकत करने की बात कही गई है। जिन मुख्यमंत्रियों के अब तक आने की पुष्टि हुई है,  उनमें 1.योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, 2. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, 3. हिमन्त विश्वशर्मा, मुख्यमंत्री असम, 4. पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, 5. मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा, 6. प्रेम सिंह तमांग, मुख्यमंत्री सिक्किम, 7. एस वीरेन सिंह, मुख्यमंत्री मणिपुर, 8. प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री गोवा, 9.  एकनाथ शम्भा जी शिन्दे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र शामिल हैं। इसके अलावा 1. देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र, 2. ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश भी समागम में शामिल होंगे। वहीं राज्यपाल में  1. आरिफ मोहम्मद खान, महामहिम राज्यपाल, केरल, 2. गंगा प्रसाद, महामहिम राज्यपाल, सिक्किम, 3. कलराज मिश्र, महामहिम राजस्थान, 4.सत्यदेव नारायण आर्य, महामहिम, त्रिपुरा,  5. मनोज सिन्हा, महामहिम राज्यपाल जम्मू व कश्मीर भी आएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे  द्वारा श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में संसदीय क्षेत्र बक्सर में 15 अक्टूबर को 'मुझमें राम- सनातन संस्कृति समागम' समापन समारोह  कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ भी पहुंचेगे

कार्यक्रम के पहले दिन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें अनुराधा पौडवाल कैलाश खेर के साथ ही साथ तमाम गायक लोगों का आगमन हो रहा है। इसके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से रवि किशन, मनोज तिवारी, पवन सिंह, निरहुआ भी शामिल होंगे।





Suggested News