बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिया घर से भागी लड़की, ब्वॉयफ्रेंड ने किया मिलने से इनकार हुआ ये हाल

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिया घर से भागी लड़की, ब्वॉयफ्रेंड ने किया मिलने से इनकार हुआ ये हाल

प्यार का भूत क्या ना कराये बिहार के मधुबनी से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भाग निकली. लेकिन रास्ते में ही मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की से मिलने से इनकार कर दिया. 

ऐसे में नाबालिग लड़की के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो वो रांची स्टेशन पर उतर गई. जल्द ही ‘नन्हे फरिश्ते’ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने लड़की से बात की. उसको सही सलामत रेलवे लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया गया. 

परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई. जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी स्थित सिमरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय युवती शुक्रवार देर राम रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर डरी-सहमी बैठी थी. 

इस दौरान 'नन्हे फरिश्ते' और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान नाबालिग लड़की से बात की. नाबालिग लड़की ने जवानों को बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भागकर सिकंदराबाद जाने वाले थी. लेकिन उस शख्स ने मुलाकात से मना कर दिया, इसलिए वह रांची स्टेशन पर उतर आई. 

इस बीच टीम ने तुरंत नाबालिग लड़की को सही सलामत रेलवे लाइन रांची के सुपुर्द कर दिया. इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई. 

Suggested News