बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, आरजेडी और कांग्रेस ने 3-3 सीटों पर ठोंका दावा, मांझी को भी चाहिए 1 सीट

बिहार में 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, आरजेडी और कांग्रेस ने 3-3 सीटों पर ठोंका दावा, मांझी को भी चाहिए 1 सीट

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में खाली हुई 5 विधानसभा सीटों को लेकर महागठबंधन के घटक दलों के बीच खींचतान शुरु हो गई है। राजद और कांग्रेस ने जहां 5 में से 3-3 सीटों पर दावा ठोंक दिया है वहीं जीतनराम मांझी ने एक सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि किशनगंज हमारी सीटिंग सीट है वहां से विधायक रहे मो. जावेद के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई है। किशंनगंज सीट पर पार्टी का स्वाभाविक दावा बनता है। उन्होंने कहा कि नाथनगर और सिमरीबख्तियारपुर सीट पर भी कांग्रेस कई बार जीत चुकी है। इसलिए इन तीनों सीट पर कांग्रेस का दावा बनता है।

दूसरी ओर राजद के विधायक विजय प्रकाश ने कहा है कि बेलहर सीट पर पहले भी हम चुनाव जीतते रहे हैं। नाथनगर और सिमरीबख्तियारपुर में पार्टी का जनाधार मजबूत है। उन्होंने कहा कि इन तीनों सीटों पर राजद का दावा मजबूत है।

वहीं जीतनराम मांझी ने कहा कि कौन पार्टी नहीं चाहती की वो चुनाव लड़े। उनकी पार्टी भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को इच्छुक है। मांझी ने कहा कि इसका फैसला महागठबंधन की बैठक में तय होगा कि कौन पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

बता दें कि बिहार में बेलहर, दरौंदा, नाथनगर, सिमरीबख्यियारपुर और किशनगंज सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

Suggested News