बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव 28 जनवरी को

विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव 28 जनवरी को

डेस्क...  बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव 28 जनवरी को होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को विधानसभा कोटे की इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। ये दोनों सीटें भाजपा कोटे की हैं, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई हैं।

आयोग की ओर से जारी उपचुनाव के कार्यक्रम के अनुसार 11 से 18 जनवरी तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। मतदान 28 जनवरी को सुबह नौ बजे से चार बजे तक कराया जाएगा। मतों की गिनती 28 जनवरी को शाम पांच बजे से होगी। 

मालूम हो कि विनोद नारायण झा की सीट 11 नवंबर, 2020 से रिक्त है और उनका कार्यकाल 21 जुलाई, 2022 तक था। इधर, सुशील कुमार मोदी की सीट 9 दिसंबर, 2020 से रिक्त है और उनका कार्यकाल छह मई, 2024 तक था।


Suggested News