बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति से झूठ बोलकर पत्नी करती थी अपने आशिक से घंटों बात, परेशान होकर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

पति से झूठ बोलकर पत्नी करती थी अपने आशिक से घंटों बात, परेशान होकर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

BHADOHI : पति पत्नी और वो का रिश्ता हमेशा से ही नाजुक माना जाता है। जिसके परिणाम बेहद ही खतरनाक होते हैं। एक बार फिर यह बात सही साबित हुई है। मामला यूपी के भदोही जिले का है जहां पति, पत्नी और वो के कारण एक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।  

मामला यूपी के भदोह जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव का है। सुरयावा के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि विजयीपुर निवासी श्याम लाल गुप्ता (28) की पत्नी छह माह से मायके गई है। जहां वह पत्नी से सिर्फ फोन पर बात करता रहता था। लेकिन पत्नी वापस ससुराल आने को तैयार नहीं थी। जिससे परेशान होकर उसने बहुत ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था। 

इस तरह सामने आया पत्नी के अफेयर का सच

मायके में रह रही पत्नी को बीती रात शराब के नशे में श्याम ने फोन किया। लेकिन काफी देर तक पत्नी का फोन व्यस्त मिला। बाद में फोन लगने पर उसने व्यस्तता के बार में पूछा  तो पत्नी ने यह कहकर बात टालने की कोशिश की वह मुंबई में रहनेवाले अपने पिता से बात कर रही थी। लेकिन श्याम को पत्नी की बात पर शक हो गया और उसी समय अपने ससुर को फोन लगा दिया। जहां से यह जानकारी मिली कि बाप-बेटी के बीच कोई बात ही नहीं हुई है। जिसके बाद शक यकीन में बदल गया।

आधी रात को दोनों के बीच फोन पर हुई लड़ाई

पत्नी के झूठ बोलने को लेकर आधी रात को दोनों के बीच फोन पर ही जमकर झगड़ा हुआ। वहीं अगले दिन इस झगड़े का खौफनाक परिणाम भी सामने आ गया। जब पुलिस की मौजूदगी में सुबह श्याम लाल का कमरा खोला गया। सामने उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Suggested News