बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुछ ही घंटों में पंजाब में होगा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह, 10 मंत्री लेंगे पद व गोपनीयता की शपथ

कुछ ही घंटों में पंजाब में होगा मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह, 10 मंत्री लेंगे पद व गोपनीयता की शपथ

Desk. शनिवार को पंजाब में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह है। यह समारोह 11 बजे होगा। इसमें 10 मंत्री अपने पद की शपथ लंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी थी। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज ही दोपहर में कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें मंत्रिमंडल का विस्तार करने की संभवाना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सीएम सहित 18 मंत्री होंगे। इसमें 10 मंत्री कैबिनेट दर्जे के होंगे। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद ही दी है।

मंत्री पद की लेंगे शपथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पंजाब के मंत्रियों का ऐलान किया था। इसमें हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. विजय सिंगला, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, लालचंद कटारू चक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं। ये सभी विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें अधिकांश विधायक पहली वार चुनाव जीते हैं।

पंजाब में आप की बड़ी जीत

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 91 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री कैंडिडेट का ऐलान किया था। चुनाव में जीत के बाद 16 मार्च को भगवंत मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने भगत सिंह के गांव में सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया।


Suggested News