बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवक ने फोन कर बुलाया कॉलगर्ल, सामने खड़ी महिला को देखकर उड़ गए उसके होश

युवक ने फोन कर बुलाया कॉलगर्ल, सामने खड़ी महिला को देखकर उड़ गए उसके होश

NEWS4NATION DESK : एक शख्स ने फोन कर एक कॉलगर्ल को बुलाया। जब कॉलगर्ल उसके सामने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। दरअसल कॉलगर्ल के रुप में उसकी पत्नी ही उसके सामने खड़ी थी। मामला उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की है। 

पति को मिली थी पत्नी के सेक्स रैकेट में शामिल होने की सूचना
 घटना के संबंध में बताया गया है कि उत्तराखंड के काशीपुर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित दिनेशपुर के निवासी एक शख्स से महिला की शादी हुई। मगर कुछ दिनों बाद अनबन के चलते वह अपने मायके काशीपुर आ गई। इस दौरान किसी ने महिला के पति को जानकारी दी कि उसकी पत्नी सेक्स रैकेट में लिप्त है। 

शख्स के मुताबिक उसने पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई और काशीपुर में सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला से संपर्क किया। उस महिला ने पति को कुछ महिलाओं के नाम बताए, जिनमें से एक नाम उसकी पत्नी का भी था।

कॉलगर्ल के रुप में सामने थी पत्नी

युवक ने उस महिला की मदद से एक तय स्थान पर अपनी पत्नी की नाम वाली कॉलगर्ल को बुलाया। जब कॉलगर्ल कमरे में पहुंची तो शख्स के होश उड़ गए। महिला कोई और नहीं उसकी पत्नी ही थी। इसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ और मामला थाने पहुंच गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

शख्स ने पुलिस बताया है कि उसने पत्नी को तय स्थान पर बुलाया। जब महिला पहले से तय जगह पर पहुंची, तो उसके सामने 'कस्टमर' कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। दोनों ही अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

हालांकि महिला का कहना है कि उसके साथ फेसबुक पर जुड़ी एक महिला उसे बदनाम करने के लिए ये सब कर रही है। पुलिस में दोनो की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। फुलिस दोनों के आरोपों की जांच कर रही है। 

Suggested News